बोकारो, जनवरी 8 -- भोजपुरी परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष देवमुनि राय की धर्मपत्नी 78 वर्षीय कमला देवी राय का बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। कमला देवी राय अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। उनके निधन पर भोजपुरी परिवार की ओर से सेक्टर 2 स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा कमला देवी राय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में बीबीएल श्रीवास्तव,रविंद्र सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता,लाखन सिंह,ए के सिन्हा,ए के सिंह, विनोद सिन्हा,संत कुमार सिंह,अभिषेक सिंह,जय सिंह, संतोष सिंह विधायक, दिलीप सिंह, सुबोध कुमार सिंह,अशोक कुमार वर्मा, रामजी सिंह,डी डी सिंह,जयवीर सिंह, बी एन सिंह,अवधे...