बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- फोटो : राजगीर डांस-एशिया कप में शुक्रवार को भारत-चीन मैच के दौरान झूमते दर्शक। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मैच में ब्रेक के दौरान डीजे पर बजने वाले गीतों ने मजा दुगुना कर दिया। खासकर, भोजपुरी गीतों पर दर्शक झूमते रहे। जिया हो बिहार के लाला..., लॉलीपॉप लागेलु... जैसे भोजपुरी गानों ने समा बांध दिया। डीजे के नाचो राजगीर कहते ही जैसे स्टेडियम में करंट सा दौड़ जाता था। हे राजा जी..., झूम-झूम..., दरवाजे पर कुंडी डालो... जैसे गीतों ने स्टेडियम का माहौल मस्ती भरा कर दिया। छोटे, बच्चे, बूढ़े सभी नाचते लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...