गढ़वा, मई 19 -- सगमा। बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रखंड के दुसैया गांव निवासी प्रेमचंद भूइंहर का निधन हो गया। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों के लोग उनके घर पहुंच श्रद्धांजलि दी। शनिवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों ने बताया कि वह लकवा के मरीज थे। उनका इलाज चल रहा था। वह गीत-संगीत से जुड़े थे। क्षेत्र में उनकी सामाजिक और राजनीतिक पहचान थी। वह भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में जनपक्षीय कलाकार माने जाते थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...