पटना, फरवरी 15 -- बेऊर थाने के भूपतीपुर स्थित एक भोजपुरी एल्बम बनाने वाले स्टूडियो में शनिवार रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा फ्लोर धुएं से भर गया। जान बचाने के लिए बिल्डिंग में मौजूद लोग खिड़की तोड़कर चौथी मंजिल की छत पर चले गए। वहां से दूसरे की छत पर कूदकर अपनी जांच बचाई। आग से तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। वहीं, दूसरी मंजिल स्थित पूरा स्टूडियो जलकर बर्बाद हो गया। घटना की सूचना पर दमकल की 13 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बेऊर थानेदार ने बताया कि आग लगने का प्रारंभिक कारण एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भूपतीपुर स्थित मां सीता सदन नाम की बिल्डिंग में चार मंजिल । इसके मालिक धनंजय सिंह हैं। प्रथम को छोड़कर अन्य तीनों तल पर भोजप...