बगहा, दिसम्बर 12 -- बेतिया। सुबे के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आगामी 14 दिसंबर को बेतिया का दौरा करेंगे। वे संस्कार भारती द्वारा आयोजित भोजपुरिया कला हाट के समापन समारोह में शामिल होंगे । कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के इस कार्यक्रम में आने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियों का शुक्रवार को जायजा लिया। शुक्रवार को जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, एसडीएम विकास कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने ऑडिटोरियम का दौरा किया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने ऑडिटोरियम के भीतर और बाहर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। खासकर सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर लगने वाले प्रदर्शनी स्टॉल्स की स्थिति पर गहन समीक्षा की। राज्यपाल के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक सभी जरूरी कदमों की योजना ...