मुरादाबाद, मार्च 5 -- बुधवार की दोपहर बाद थाना प्रांगण में होली, रमजान और ईद उल फितर का त्योहार शांति पूर्वक मनाने के लिए थाना प्रांगण में एक अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान एवम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अमन कमेटी की बैठक को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर डॉ. राममोहन मीणा आईएएस और डिप्टी एसपी ठाकुरद्वारा अमरिंदर सिंह आईपीएस ने कहा कि सभी धर्म एक दुसरे को भाईचारे से रहने का संदेश देते हैं। सभी क्षेत्रवासियों को आपसी मतभेदों को भुलाकर रमजान, होली व ईद को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बैठक में शामिल सभी वर्गों के लोगों से सीधा संवाद किया और त्योहारों को मनाए जाने को लेकर आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.