आगरा, जुलाई 17 -- गो महिमा महोत्सव समिति की ओर से सूरसदन में नौ दिवसीय गो महिमा महोत्सव के तहत गुरुवार को भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर अभिषेक और पूजन किया। वहीं शाम रसराज महाराज की कथा हुई। उन्होंने कहा कि जन-जन में गो माता की पूजा और सेवा का भाव जगाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। वेद लक्षणा भारतीय गो माता का समग्र सृष्टि में बड़ा योगदान है। ये यज्ञ करती भी हैं और कराती भी हैं। ऐसी 100 गो माताओं की जान भी बच गई तो यह आयोजन सफल होगा। उन्होंने भोजन की थाली में गव्य पदार्थों को शामिल करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि गो माता के घी के दर्शन करने और एक चम्मच नित्य पान करने से सारे पाप जलकर भस्म हो जाते हैं। कथा क्रम में उन्होंने बताया कि भगवान शिव को 16 उपचारों में भस्म विशेष रूप से प्रिय है और उसमें भी भगवान गो मय भस्म से सर्वाधिक प्रसन्न होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.