गाज़ियाबाद, फरवरी 21 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आरडीसी के एक कैफे पर भोजन का 35 हजार का बिल बनाने का मामला सामने आया है। ग्राहक के आपत्ति जताने पर कैफे संचालक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राहक को बुरी तरह पीटा। इस मामले में पुलिस ने कैफे संचालक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अर्जुन नगर हापुड़ के रहने वाले सुमित बंसल ने बताया कि वह 20 फरवरी की रात आरडीसी स्थित एक कैफे पर गए थे। वहां उन्होंने भोजन का ऑर्डर दिया। कुछ देर बाद ऑर्डर उनके हाथ में थमाकर कैफे संचालक ने उनको 35 हजार का बिल दिया। इस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि इतनी सामग्री के 35 हजार रुपये कैसे हो सकते हैं। कैफे संचालक ने कहा कि रुपये देने होंगे। उन्होंने ऑर्डर लेने से मना किया तो वह उन पर हमलावर हो गए। कैफे संचालक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मि...