प्रयागराज, जनवरी 21 -- कीडगंज स्थित भोजनालय के संचालक ने एक युवक पर बम फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णानगर निवासी दिलीप जायसवाल की तहरीर के मुताबिक वह संत निरंकारी चौराहा के पास जयशंकर भोजनालय चलाता है। 16 जनवरी की रात लगभग साढ़े 11 बजे सैंकी कनौजिया ने उसके भोजनालय के बाहर बम फेंक दिया जो तेज धमाके के साथ से फटा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...