समस्तीपुर, मार्च 22 -- मोहनपुर,निसं। विगत होली के दिन 15 मार्च को थाना क्षेत्र के भोगराजपुर तेलगामा गांव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उक्त जानकारी डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय समस्तीपुर से इस आशय की एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गयी है। जिसमें लिखा गया है कि विगत 15 मार्च की शाम को भोगराजपुर तेलगामा में आपसी वर्चस्व को लेकर प्रथम पक्ष साहिल कुमार व द्वितीय पक्ष मिथलेश राय ने अपने-अपने सहयोगियों के साथ एक-दूसरे पर जवाबी फायरिंग की थी। उक्त दोनों पक्ष की ओर से स्थानीय थाना में कोई आवेदनपत्र नहीं दिया गया है, किन्तु सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो क्लिप व फोटो के आधार पर स्थानीय थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.