कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर देहात। भोगनीपुर में झासी-कानपुर हाई-वे पुल के नीचे रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। डायल-112 पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मौके पर पहुंचे उसके भाई व रिश्तेदारों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोविंदनगर कच्ची बस्ती का रहने वाला पैंतीस वर्षीय दीपक ट्रकों में क्लीनर का काम करता था। इसके चलते वह कई-कई दिनों तक घर वापस नहीं जाता था। रविवार सुबह उसका शव कानपुर-झांसी हाई-वे पर स्थित भोगनीपुर ओवरब्रिज के नीचे पड़ा मिला, जबकि शराब की बोतल भी पास में पड़ी मिली। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना वहां मौजूद सोहन लाल पुत्र भगवानदीन ने डायल-112 पर दी। इसके बाद भोगनीपुर थाने से एसआई अवनीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.