साहिबगंज, अप्रैल 10 -- साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम के दौरान भोगनाडीह में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा। करीब 400 अतिरिक्त पुलिस बल की मांग जिला से की गई है। बुधवार की शाम से अतिरिक्त पुलिस बल यहां पहुंचना शुरू हो गया है। जैप, आइआरबी, झारखंड जगुआर के अलावा बम निरोधक दस्ता भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। संताल परगना क्षेत्र के सभी जिलों से पुलिस बल आ रहा है। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल की दोपहर से ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल व आसपास के इलाके की घेराबंद कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.