साहिबगंज, अप्रैल 12 -- बरहेट। सिदो कान्हू जयंती समारोह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संताली में भाषण करते हुए भावुक हुए। उन्होंने 28 मिनट के अपने भाषण का अधिकांश हिस्सा संथाली में ही संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, राजमहल सांसद मो. ताजुद्दीन , बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू आदि ने बारी-बारी से दीप प्रज्वलित कर शुक्रवार को भोगनाडीह फुटलॉल मैदान के पास सिदो कान्हू जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जमाना था जब आदिवासियों को छोटे-मोटे काम करवाने के लिए कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता था। उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं होता था। जब राज्य में उनकी सरकार बनी तो व्यवस्था बदला।...