चतरा, जुलाई 1 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भोगनाडीह में हूल दिवस पर आदिवासियों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम केसरी चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान कहा गया कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री आदिवासी विरोधी सरकार है। भाजपा के जिला महामंत्री डॉ मित्र्युजय सिंह ने कहा कि आज की बर्बरता ने ब्रिटिश हुकूमत की यादें ताजा कर दी हैं। हूल क्रांति की धरती पर छह पीढ़ियों के बाद एक बार फिर सिदो-कान्हू के वंशजों को अत्याचार और अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ा है। इस दौरान भाजपाईयों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय प्रजापति और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह गुड्डू ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बिद्यासागर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.