भभुआ, मार्च 5 -- भवन के अभाव में सामुदायिक भवन में चल रहा है आंगनबाड़ी भोजन करने के बाद बच्चे चले गए थे हाथा धोने, बड़ा हादसा टला (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के भोखरा गांव में बुधवार को सामुदायिक भवन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का बीम टूटकर गिर गया, जिससे आंगनबाड़ी की सहायिका बबीता देवी घायल हो गई। उसका पैर जख्मी हुआ है। संयोग अच्छा था कि केन्द्र में पढ़ रहे सभी बच्चे खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए केन्द्र से बाहर निकल गए थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गांव के महिला-परुषों की भीड़ जमा हो गयी। पंचायत के बीडीसी मंटू सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर पठन-पाठन के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र की छत का बीम गिरा होता तो कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो जाते। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.