रांची, अप्रैल 30 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के ऐतिहासिक मंडा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को मंडा झूला स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिव उपासक भोक्ताओं ने भक्तों की भीड़ पर लोक कल्याण के फूल बिखेरे। झूलन दर्शन और फूल पाने की ललक से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। लगभग पांच बजे मुख्य पट भोक्ता मंगल लोहरा लकड़ी के झूले से बंधकर फूल बिखेरने पहुंचे तो उपस्थित दर्शनार्थियों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। इसके पहले चार बजे विभिन्न वेशभूषा धारण किए भोक्ता नाचते-गाते शिव मंदिर प्रागंण पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद भोक्ताओं ने झूला झूलन कार्यक्रम को संपन्न किया। यहां आयोजित मंडा मेला में लोगों ने जरूरत के अनुसार जमकर खरीदारी की। मंडा पूजा महोत्सव को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष मनोज लोहरा, अर्पण लोहरा, देवेन्द्र महतो, कृष्णाराम तिवारी, कृष्णा वर्मण, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.