रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। लोअर चुटिया के महादेव मंडा परिसर में सोमवार की शाम में सात दिनों से व्रत धारण करने वाले व्रती भोक्ताओं ने जब पुष्प वर्षा की तो उसको ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। इंद्रदेव की कृपा बारिश के बीच आस्था के फूल लोगों के लिए पूजा का प्रसाद बने। महिलाओं ने आंचल पसार कर फूलों को ग्रहण किया। लोक आस्था के मुताबिक फूलों का प्रसाद मन्नतों से जुड़ा होता है। जिनको फूल मिले उनकी मन्नत जरूर पूरी होंगी, ऐसा विश्वास है। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पट भोक्ताओं ने झूलन के साथ पुष्प वर्षा की। वहीं, महादेव मंडा परिसर के शिव दरबार में नयनाभिराम झांकी प्रस्तुत की गयी। भोलेनाथ के दरबार को फूलों से सजाया गया था। इधर, झूलन स्थल पर लगे मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने खुशियां मनाईं। छोटे बच्चों ने झूले औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.