चंदौली, फरवरी 23 -- शिकारगंज(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज पुलिस चौकी अंतर्गत भोका रेगुलेटर के पास नहर में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक मजदूरी का काम करता था। वह इलाके में सूखी लकड़ी बेचकर सोमवार को सुबह घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकारगंज क्षेत्र के जोगिया ग्राम सभा के सीतापुर मजरे का निवासी 35 वर्षीय बाला लखन्दर लकड़ी बेचकर जीविकोपार्जन करता था। सोमवार को वह लकड़ी बेचकर जैसे ही भोका रेगुलेटर के पास पहुंचा था कि उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.