चंदौली, फरवरी 21 -- शिकारगंज(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज पुलिस चौकी अंतर्गत शनिवार की सुबह भोकाबंधी में एक वृद्ध का शव उतराया मिला। बताया जा रहा है कि वृद्ध घर से शौच के लिए सिवान में गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। चकिया कोतवाली अंतर्गत बलिया खुर्द गांव निवासी 76 वर्षीय मृत्युंजय मौर्य सुबह उठकर शौच के लिए सिवान में गए थे। इस दौरान वह भोकाबंधी के रेगुलेटर के पास गहरे पानी में चले गए। उनका शव उतराने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चकिया कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...