गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने शुक्रवार को गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित गांव भोंडसी में अवैध रूप से पनप रही कॉलोनी में बुलडोजर चलाया। ये कॉलोनी करीब तीन एकड़ जमीन पर विकसित हो रही थी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। डीटीपीई अमित मधोलिया के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। दोपहर को तोड़फोड़ दस्ता इस गांव में पहुंच गया। बुलडोजर के पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। तोड़फोड़ दस्ते ने मौके पर कार्यरत मजदूरों को भगा दिया। इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई। 28 मकानों के निर्माण के लिए डीपीसी और चारदीवारी कर दी गई थी। एक मकान का निर्माण किया जा रहा था। बुलडोजर ने सभी को मलबे में मिला दिया। इसके साथ-साथ प्लॉट बेचने के लिए एक सड़क का निर्माण किया था। इसे उखाड़ा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.