गाजीपुर, दिसम्बर 6 -- मरदह। बिरनो थाना के गोरया पारा गांव निवासी मीरा बिन्द को विपक्षियों ने भैंस बाधने के विवाद में मारपीट दिया। मीरा देवी का आरोप है कि भैंस बाधने पर विपक्षियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घायल मीरा बिन्द का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया। मीरा बिन्द की तहरीर पर बिरनो थाना की पुलिस ने हमलावर शिवकुमार,अभिषेक ,मिथुन, पंचम के खिलाफ मारपीट धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...