जौनपुर, सितम्बर 11 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भदराव गांव में बुधवार की शाम को तालाब में गई भैंस निकालने गया 10 वर्षीय बालक पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब में शव निकालने का प्रयास किया। करीब आठ घंटे बाद उसका शव पानी में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी अनिल सिंह का 10 वर्षीय पुत्र सिंघम सिंह बुधवार की शाम को चरने के लिए भैंस छोड़ा था। भैस तालाब में चली गयी। शाम होने की वजह से बालक भैंस निकालने के लिए तालाब में उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैंस पानी से निकल कर घर पहुंच गई लेकिन सिंघम घर नहीं पहुंचा। कुछ देर देखने के बाद जब वह नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए और उसे आसपास खोजने लगे। लेकिन वह मिला। परिजन इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.