गोपालगंज, फरवरी 23 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के भैंसही गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर बंधी दो भैंस की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह में हुई जब घर के लोग सुबह में सोकर उठे। जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैसही गांव के बुन्नीलाल यादव उर्फ पियर यादव रोज की तरह रविवार की रात दो भैंस को दरवाजे पर बांधकर वह सोने चले गए। इसी बीच देर रात अज्ञात चोरों ने भैंसों की चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...