लोहरदगा, मार्च 10 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के गांवों में नल-जल योजना लोगों के प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है। आये दिन इसके खराब होने की सूचना मिलती है। प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित भैसमुंदो गांव में महली टोली में जलमीनार खराब होने से लोग पिछले दस दिनों से जूझ रहे हैं। मुस्लिम टोली और बगीचा टोली में करीब चार महीना से योजना खराब पड़ा है। लोग दूरदराज से पानी जुगाड़ कर अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं। पंचायत के मुखिया परमेश्वर महली ने बताया कि संवेदक संजीव राय को इसकी जानकारी कई बार दी गई है। लेकिन कोई रुचि नहीं दिखाई गई। गांव के बुतरू महली, चेंगे उरांव, रन्थु उरांव, लक्ष्मण महली, सावित्री देवी, बचनी देवी, मनोज महली, सूरज महली, कमला देवी, बासु उरांव आदि ने मुखिया से मुलाकात कर पानी की गुहार लगाई है। उन्होंने जल्द ही गड़बड़...