बांका, फरवरी 15 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार शिक्षाविद शंभू यादव के आवास पर पुलवामा में शहीद हुए 44 वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार की उपस्थिति में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों का बलिदान सदैव राष्ट्रवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उपस्थित गणमान्य लोगों ने शहीद जवानों के साहस, समर्पण और देशभक्ति को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक रहा और लोगों ने एकजुट होकर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया। अंत में देश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.