सीतामढ़ी, दिसम्बर 22 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के भैरोकोठी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर के छत से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया है। हालांकि, पुलिस को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि भैरोकोठी गांव निवासी स्व. अवधेश साह के पुत्र राजीव कुमार के घर की छत पर हथियार छिपाया गया है। नगर थाने की पुलिस टीम भैरोकोठी गांव पहुंची। छापेमारी के दौरान राजीव कुमार के घर की छत से देसी पिस्टल बरामद की गई। जबकि संदिग्ध बदमाश भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि हथियार होने की सूचना गृहस्वामी के पड़ोसी द्वारा दी गई थी। वहीं गृहस्वामी राजीव कुमार का कहना है कि छत से कुछ आवाज आने पर जब वें देखन...