सिमडेगा, जनवरी 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बीरु स्थित भैरव बाबा धाम में मकर संक्रति के मौके पर अखंड हरि कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि 13 जनवरी को श्री हरि भजन शुरु होगा। वहीं 14 जनवरी को 9:30 बजे दधिभंजन, दस बजे पूर्णाहुति पूजा प्रारंभ एवं दो बजे महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। फुलवाटांगर भैरव बाबा विकास समिति ने सभी लोगों से धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...