मधुबनी, सितम्बर 3 -- झंझारपुर। भैरव स्थान थाना में पदस्थापित एएसआई संजय कुमार राय सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। वे मधुबनी कोर्ट से गवाही देखकर वापस लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के भराम उच्च विद्यालय के नजदीक सोमवार को यह दुर्घटना हुई। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि उनका इलाज मधुबनी के एक निजी नर्सिंग होम में कराए जाने के बाद गंभीर स्थिति में उन्हें पटना रेफर किया गया है। वह मधुबनी कोर्ट में शराब के एक मुकदमे में गवाही देने के लिए गए थे। वापस लौटते वक्त उनकी बाइक एक पैदल यात्री को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मधुबनी में उनके स्वजन परिजन पहुंचे हैं। जिनके द्वारा उन्हें तुरंत पटना ले जाया गया है। अद्यतन जानकारी के अनुसार वह अब खतरे से बाहर बताए जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.