मधुबनी, जनवरी 5 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। भैरवस्थान थाना क्षेत्र का रैयाम गांव इन दिनों चोरों के लिए 'सेफ जोन' बन गया है। बेखौफ चोरों ने बीते 48 घंटे के भीतर गांव के छह बंद घरों को अपना निशाना बनाया है। शुक्रवार और शनिवार की रात लगातार हुई इन वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोग अब रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। शुक्रवार की रात तीन घरों में हुई बड़ी चोरी के बाद शनिवार की रात भी चोरों ने अपनी सक्रियता जारी रखी। इस बार चोरों ने दो सगे भाई दया नंद झा और माया नंद झा के बंद घरों को निशाना बनाया। दोनों भाई सपरिवार दिल्ली में रहते हैं। चोरों ने मुख्य द्वार का ताला काटकर भीतर प्रवेश किया और अलमारियों में रखे कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इससे पूर्व शुक्रवार की रात भी चोरों ने जमकर उत्पात मचाया था। बटोही झा, बमबम झा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.