हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी संवाददाता। नगर निगम की ओर से उत्तर उजाला चौक भैरवगढ़ी क्षेत्र में रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस क्षेत्र के लोग लंबे समय से गंदगी की वजह से परेशान थे। 'हिन्दुस्तान ने रविवार के अंक में ही इस क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने तुरंत नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा और साफ-सफाई कराई। इससे क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। यहां रहने वाले लोगों ने 'हिन्दुस्तान का आभार जताया है। शहर का उजाला चौक भैरवगढ़ी क्षेत्र लंबे समय से सफाई नहीं होने से गंदगी और बदहाली से जूझ रहा है। बरसात में नालियों से बहकर आने वाली गंदगी लोगों के घरों में घुसती है। कई बार लोग इस समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों का दरवाजा खटखटा चुके थे लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.