हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 15 -- यूपी के मथुरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भैया की साली ने शादी करने से इनकार कर दिया तो बौखलाए देवर ने अपनी भाभी को ही मार डाला। इसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया था, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे भाभी की बहन का शादी से इनकार करना माना जा रहा है। कटैलिया के रहने वाले 23 साल के दीपक के भाई प्रमोद की शादी आगरा में सामूहिक विवाह समारोह में करीब तीन महीने पहले एक नवंबर को खंदौली की रहने वाली करिश्मा से हुई थी। उसी दौरान दीपक की शादी की बात भाभी की बहन से हुई थी, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके लिए दीपक अपनी भाभी को जिम्मेदार मानता था। अक्सर उससे विवाद भी होता था। माना जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.