मऊ, अक्टूबर 23 -- मऊ, संवाददाता। जिले भर में बुधवार को भैयादूज और गोवर्धन पूजा का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने भाई की लंबी उम्र के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने गोबर से प्रतीक के रूप में गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई तथा कुटाई की। इस मौके पर बहनें भाइयों को श्राप देती हैं। मान्यता है कि गोधन कुटाई के बाद यह श्राप वरदान के रूप में बदल जाता है। वहीं यदुवंशियों ने अपने आराध्यदेव श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर गोवंश के संरक्षण का संकल्प लिया। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में बुधवार की सुबह महिलाओं ने पड़ोसी महिलाओं के साथ गोधन कूटने की परंपरा का निर्वहन किया। महिलाओं ने निर्धारित स्थान पर गाय के गोबर से चौक बनाया। उसके बीच में गोवर्धन भगवान और गोजर, बिच्छू, ओखल, सांप को बनाकर उन्हें फूल वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.