बगहा, दिसम्बर 18 -- बैरिया। श्रीनगर थाना क्षेत्र के दियारे के बैजुआ नयका टोला में दो दर्जन से अधिक भैंस द्वारा लगी गन्ने की फसल को नुकसान करने को लेकर विवाद हो गया। दूधनाथ मुखिया ने थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने विनोद यादव और महातम यादव पर एफआईआर दर्ज की है। बताया जाता है कि उक्त आरोपियों का 25 से अधिक भाई भैंस दूधनाथ मुखिया के लगे गाने की फसल को बर्बाद कर रही थी। इसके बाद दूधनाथ मुखिया ने भैंस को पकड़ कर ढाट में भेजना चाह रहे थे। अभी उसी गांव के कुछ लोग पहुंचकर पंचायत करके नुकसान हुई फसलों का मुआवजा देने की बात बात कर सभी भैंस को छुड़वा दिया। बाद में जब फसल नुकसान का मुआवजा देने के लिए पंचों के पास दूधनाथ मुखिया पहुंचे तो आरोपी कुछ भी देने से इन्कार कर गए। यही नहीं इसको लेकर मारपीट भी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.