सासाराम, दिसम्बर 26 -- सूर्यपुरा। थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव से गुरुवार रात एक भैंस व उसके बच्चे की चोरी की घटना हुई है। पीड़ित पशुपालक निर्मल सिंह ने बताया कि तीन माह पूर्व भैंस की खरीदारी करके लाया था। बताया कि गुरुवार गौशाला में बांधकर घर सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह गौशाला पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और भैंस व उसका बच्चा गायब था। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...