प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 15 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे सुखदेव गांव निवासी विमल कुमार यादव और राम कृपाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार शाम करीब छह बजे विमल यादव की भैंस जहरीले जन्तु के काटने से मर गई। विमल घर से कुछ दूर पर गड्ढा खोदकर भैंस दफनाने जा रहे थे तभी राम कृपाल ने विरोध कर दिया। उसी बात को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई, लाठी-डंडे ईंट पत्थर चले। जिससे एक पक्ष से विमल यादव, पूनम यादव, नेहा यादव, आशा देवी, प्रिंस, राम मनोहर, सावित्री देवी तथा दूसरे पक्ष से राम कृपाल, फूलकली, अनूप, निधि घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया । प्राथमिक उपचार के बाद भी विमल यादव और पूनम यादव को मेडिकल कॉलेज प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर गांव में तनाव है, गांव म...