सुल्तानपुर, नवम्बर 14 -- सुलतानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र के नौगवांतीर में भैंस चोरी और मारपीट के आरोप में न्यायिक मजिस्ट्रेट राधिका राज ने पिता पुत्र समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया है। पीड़ित के वकील शरद विक्रम चतुर्वेदी ने बताया कि बीते 18 सितंबर की रात नौगवांतीर निवासी भगवान बक्श, उसके पुत्र सुनील और भतीजे संदीप ने गया प्रसाद की भैंस चोरी कर और भागने की कोशिश की। गया प्रसाद ने उनका पीछा किया तो पत्थर और लाठी-डंडों से पिटाई कर भैंस छोड़कर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली। साक्ष्य और अधिवक्ता के तर्कों पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.