अलीगढ़, जनवरी 28 -- लोधा, संवाददाता। सोमवार को थाना रोरावर पुलिस ने क्षेत्र में पशुओं की चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शातिर अभियुक्तों को एक चोरी की भैंस, छोटा हाथी गाड़ी और सवा लाख रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल रोरावर जोगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम के दौरान एसआई संजय यादव की टीम चेकिंग व गश्त पर थी। इसी दौरान गोण्डा रोड पर ग्राम इब्राहिम भीमपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक छोटा हाथी गाड़ी संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो उसमें तीन व्यक्ति बैठे मिले और गाड़ी में एक भैंस लदी हुई थी। पुलिस के पूछताछ करने पर तीनों युवक घबरा गए और स्वीकार किया कि उन्होंने 24 जनवरी की रात ग्राम बादशाह नगला, थाना छर्रा क्षेत्र से भैंस चो...