अलीगढ़, सितम्बर 16 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मडराक थाना क्षेत्र के सराय हरनारायण में मंगलवार की तड़के भैंस चोरी के शक में एक अधेड़ की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वह भीड़ से छूटकर भागा तो बिजली के खंबे से टकरा गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया है। वहीं,पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगला मंदिर स्थित सराय हरनारायण निवासी अंशुल पुत्र चंद्रपाल सिंह का घर से कुछ दूरी पर घेर बना है। रोजाना की तरह सोमवार की रात वह घर में सो रहे थे। पशु घेर में बंधे थे। मंगलवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे पशुओं के चिल्लाने की आवाज आई। यह सुन परिजनों को शक हुआ। परिजन घेर की ओर पहंुचे तो कुछ युवक भैंस चोरी कर ले जा रहे थे। यह देख परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.