बस्ती, जनवरी 5 -- बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने भैंस चोरी की घटना में केस दर्ज किया है। पैकोलिया निवासी रामसेवक ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत एक जनवरी को उनके घर के सामने रोड पर बंधी भैंस को चोरों ने खोल लिया। उसे पिकअप पर लादने लगे। कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो गाड़ी लेकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पिकअप सवार कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...