हाजीपुर, फरवरी 6 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। भैंस चोरी को लेकर अलीपुर बनबीरा गांव निवासी प्रमिला देवी ने थाने में आवेदन देकर भैंस चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में बताया गया कि घर के बगल में पंचायत भवन के पास बनी झोपड़ी में भैंस को प्रत्येक दिन की तरह चारा खिलाकर बांध दी थी। 05 फरवरी की रात 01 से 02 बजे के करीब अज्ञात चोरों द्वारा भैंस की चोरी कर ली। सुबह खोजबीन के दौरान पता चला कि फरीदपुर वार्ड नंबर 05 निवासी रामचंद्र सहनी पिता ज्ञानी सहनी की भी भैंस भी रात में चोरी हो गई है। हम सभी मिलकर अपने भैंस की खोज में शुरू कर दिए। अगल-बगल के ग्रामीणों द्वारा सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। जिसमें एक पिकअप वैन पर भैंस लोड कर जाते हुए देखा गया। जिसके आधार पर पिकअप वाहन की तलाशी में हम लोग जुट गए। इसी क्रम में देसरी थ...