बरेली, फरवरी 17 -- आंवला। गांव डरुआ पुर निवासी राय सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों वह अपने घर पर सो रहा था। उसके घर में एक भैंस व गाय बांधेथे। जब वह गाय की आवाज सुनकर उठा तो देखा कि उसकी भैंस वहां नहीं है। छानबीन की गयी मगर पता नहीं चला। उसकी शिकायत पर आंवला पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...