हरदोई, नवम्बर 19 -- पाली। भैंस चोरी करने वाले शाहजहांपुर के एक गिरोह को पाली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर दो चोर फरार हो गए। गिरफ्तार हुए तीन चोरों के पास से पुलिस ने पिकअप डाला, बाइक, नगदी सहित तीन मोबाइल बरामद किए है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि मंगलवार भोर मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलिकापुर ख़ैरापुर रोड पर गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के नीचे छापा मारा। यहां से हसीन मियां निवासी पंखा खेड़ा इस्लाम नगर शाहजहांपुर स्थाई पता खेड़ा राठ पोस्ट खेड़ा भझेड़ा थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर, मयूर खां, नहीम अंसारी निवासी पंखा खेड़ा इस्लाम नगर थाना मदनापुर शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ सोमपाल गंगवार, एसआई जय नारायण मिश्रा, अतुल शर्मा, विक्रांत चौधरी, कांस्टेबल गुरजीत सिंह, तेजवीर, चंद कुमार श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.