शाहजहांपुर, मार्च 30 -- बंडा, संवाददाता। भैंस चोरी करने गए चोर मौके से भाग निकलने के बाद पुलिस ने पिकअप चालक मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने तीन दिन थाने पर बैठाने के बाद चोरी का मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया। बंडा क्षेत्र के इदलपुर गांव में 27 मार्च को दो चोर बंजारे बनकर गांव के मुनीश को बंडा चौराहे पर मिले और उन्होंने दो भैंसे किराए पर कहीं बाहर ले जाने की बात कही। देर रात तीनों मकसूदापुर पहुंचे, जहां दोनों चोरों ने मकसूदापुर के अंदर गांव के रामसरन नामक व्यक्ति की भैंस खोलने लगे। आहट पाकर रामसरन नींद से जाग गया। गांव को लोगों ने चालक मुनीश को पकड़ लिया और गांव के लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन दिन हवालात रखने के बाद चालक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। पुलिस असली चोरों से अभी दूर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.