लखनऊ, जनवरी 8 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी के भलिया गांव में बुधवार देर रात भैंस चोरी कर डाक पार्सल लिखी पिकअप में लाद रहे चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। डाक वैन चालक और उसका साथी भाग निकले। इस संबंध में किसान ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार बुधवार रात चोर भलिया निवासी किसान आशीष सिंह की एक भैंस को खोलकर नहर किनारे डाक वाहन में लाद रहा था, तभी रात्रि गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों को आता देख डाक वैन चालक और उसका साथी भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की शिनाख्त बिजनौर के सीआरपीएफ कैंप के सामने रहने वाले अनीस (35) के रूप में हुई। अनीस हिस्ट्रीशीटर है और कई आपराधिक मुकदमों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.