महाराजगंज, जुलाई 2 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी एक शख्स की मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह भैंस चराकर घर लौट रहा था और एक निर्माणाधीन मकान में लगे हैंडपंप पर पानी पीने गया। आंबेडकर नगर निवासी अशोक यादव मंगलवार को भैंस चराने कस्बे के उस्मान नगर के क्षेत्र में गया हुआ था। शाम के समय जब वह घर लौटने की तैयारी में था, तभी पास में ही एक निर्माणाधीन मकान में लगे हैंडपंप में पानी पीने चला गया। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अशोक यादव अपने अन्य पटीदार व पड़ोसियों के साथ प्रतिदिन की तरह भैंस चराने दोपहर करीब 1 बजे घर से निकला था। भैंस चराते चराते कुछ लोग भैंस लेकर आगे बढ़ गए, तभी वह वहीं पर निर्माणाधीन मकान में लगे एक हैंडपंप पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.