चित्रकूट, नवम्बर 12 -- मुंबई-हावडा रेल मार्ग में मानिकपुर-पनहाई स्टेशन के बीच बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे लोकमान्य तिलक मुंबई से मुजफरपुर जा रही पवन एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आई भैस टकरा गई। जिससे ट्रेन का कंप्रेशर पाइप टूट गया। फलस्वरुप ट्रेन वहीं पर रुक गई। चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन कंप्रेशर पाइप टूटने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके बाद चालक ने उच्चाधिकारियो को अवगत कराया। सूचना पर मानिकपुर जंक्शन स्टेशन से पहंुची मैकेनिकल विभाग के इंजीनियरों की टीम ने ट्रैक से भैस को हटवाया। इसके बाद ट्रेन को पावर कंप्रेशर ठीक कर आगे के लिए रवाना किया। स्टेशन प्रबंधक शीवेश मालवीय ने बताया ट्रेन करीब 45 मिनट मौके पर ही रुकी रही। सही होने के बार ट्रेन को 8.25 बजे रवाना किया जा सका। इसकी वजह से ट्रैक बाधित रहा और कई टे्रने...