संभल, फरवरी 9 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में दस दिन के भीतर दूसरी बार चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। लगातार हो रही वारदातों से शिक्षक स्टाफ में चिंता और असुरक्षा का माहौल है। बताया गया कि 30 जनवरी को चोर विद्यालय से समरसेबल मोटर और केबल चोरी कर ले गए थे, जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। इसके बाद शनिवार को विद्यालय बंद कर स्टाफ घर चला गया। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब स्कूल खोला गया तो समरसेबल का पाइप, वॉश बेसिन से जुड़ी टंकी और पाइपलाइन को तोड़कर क्षतिग्रस्त पाया गया। इतना ही नहीं, समरसेबल से पाइप निकालकर बोरिंग में ईंटें भर दी गईं, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान को दी गई। इसके बाद पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.