गिरडीह, जून 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल व हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार के पास रविवार शाम में एक भैंसा के हमले में गंभीर रुप से घायल हुई। मंडरो गांव की पचपन वर्षीय महिला निरिया देवी की मौत हो गयी। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में बताया कि बरवाबाद गांव के मंडरो टोला निवासी किशुन पंडित की पत्नी निरिया देवी रविवार शाम में खरीदारी करने के लिए मंडरो बाजार गई थी। खरीददारी के बाद लौटने के क्रम में एक भैंसा अचानक भड़क गया। जिससे उसके नजदीक में निरिया देवी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल निरिया देवी को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। उसी क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। इधर, घटना की सूचना पर पूर्व मुखिया भाजपा नेता रामेश्वर सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ...