मऊ, जनवरी 10 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाने के बढ़ुवा गोदाम स्थित भैंसही पुल के पास शनिवार की सुबह बालू लदा ट्रेलर कार सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गया। इससे पुल का डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया वहीं वाहन का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन पुल के पास आवागमन नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद घंटों आवागमन बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सिद्धार्थनगर जिला निवासी ट्रेलर चालक हरिश्चंद्र बालू लादकर बिहार से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मऊ की तरफ से आ रहे कार सवार को बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रेलर स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़ुवा गोदाम स्थित भैंसही पुल के डिवाइडर टकरा गई। इससे डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.