हमीरपुर, फरवरी 21 -- सरीला। मां माहेश्वरी धाम, भेड़ी गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। समापन पर आयोजित 121 कुंतल प्रसाद के विशाल भंडारे में क्षेत्र भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ प्रसाद वितरण देर शाम तक चलता रहा, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य पं. रमेश शास्त्री के निर्देशन में हवन-पूजन के बाद भंडारा शुरू हुआ। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेडिंग व पार्किंग की व्यवस्था कर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। आयोजन समिति के पदाधिकारी व ग्रामीण पूरे दिन व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.